नानपारा तहसील स्तर पर "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह द्वारा तहसील नानपारा में उपस्थित रहकर "सम्पूर्ण समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए।