राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास सड़क के किनारे बीते करीब 24 घंटे से संबंधित परिस्थितियों में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को देखकर गांव के लोग आशंकित हो गए। ज्यादा समय तक कार के खड़े होने से ग्रामीणों के मन में तो तमाम तरीके के सवाल उठने लगे। कार के अंदर साधु वेषधारी एक व्यक्ति और एक महिला सवार थी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।