रबी फसलों के लिए यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय के डबल लॉक सिस्टम गोदामों पर खाद वितरण मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही यूरिया लेने के लिए लाइन लगा दी थी। दोपहर करीब एक बजे जब उनकी बारी आई।