दुमका जिला के मसानजोर डैम से पुलिस ने एक युवती का शव कल बुधवार को बरामद किया था। मृतका की पहचान दुमका के दुधानी निवासी रीना कुमारी के रूप में हुई, जो 28 फरवरी से लापता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब PJMCH में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।