पंचकूला: बरवाला ऑटो यूनियन का हुआ चुनाव, बलविंदर सिंह बने प्रधान
एससी चोपाल बरवाला में दी ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन हरियाणा (रजि.न.1853) की ब्रांच ऑटो रिक्शा चालक यूनियन बरवाला की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में आँटो चालको ने हिस्सेदारी ली। बैठक की अध्यक्षता बहादुर सिंह बरवाला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सीटू राज्य कमेटी सदस्या सतीश सेठी व पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, पूर्व सरपंच गुरचरण भरैली मौजूद रहे।