स्थापना दिवस के इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मां चामुंडा मंदिर को विभिन्न लाइटों से सजाया गया था। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जहां भजन-कीर्तन और भगवान की झांकियां प्रस्तुत की गईं। शाम 6 बजे मंदिर में केक काटकर भक्तों में हलुआ और केक का प्रसाद वितरित किया गया।