बिसवां: सुखावन कला में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 300 महिलाओं ने लिया हिस्सा, कृषि यंत्र बांटे गए
Biswan, Sitapur | Mar 13, 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिसवां ब्लॉक की सुखावन कला ग्राम पंचायत में HCL फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और CLF से करीब 300 महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।कार्यक्रम में कई अधिकारी व अतिथि मौजूद रहे, जिनमें NRLM से गुलशन तिवारी व संगीता शामिल रही।