नवादा: नवादा एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी ने गोतराईन गांव से 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार, 7 मोबाइल और बाइक बरामद
Nawada, Nawada | Aug 31, 2025 नवादा में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देशन में साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोतराईन से गिरफ्तारी की गई। रविवार को 6:15 बजे जानकारी दी गई। 7 मोबाइल और एक बाइक भी बरामद किया गया है।