मांगो बंदर के पास शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान खैरा प्रखंड के झुंडों निवासी भूलेश्वर यादव का पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।