रामपुर: ग्राम नगलिया आकिल में दो पक्षों की फायरिंग में एक युवक की मौत, एक घायल, 4 पर FIR दर्ज
Rampur, Rampur | Sep 17, 2024 थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल में सड़क के जाम को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुआ विवाद। फायरिंग में एक युवक की हुई मौत एक व्यक्ति हुआ घायल। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।