पवई: लोक अभियोजन कार्यालय, पन्ना के अधिकारियों को ई-फाइलिंग का प्रशिक्षण दिया गया
Pawai, Panna | Aug 2, 2025 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी साझा कर बताया कि पन्ना जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित ई-दक्ष केंद्र में लोक अभियोजन कार्यालय के समस्त अधिकारियों के लिए ई-फाइलिंग 3.0 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।