शनिवार को करीब एक बजे एसडीएम बागपत ने कोतवाली बागपत में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। बताया गया कि थाना समाधान दिवस में करीब नौ शिकायतें प्राप्त हुई, जिससें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया तथा बाकी शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।