फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम अहीरपुरा निवासी शहीद सिपाही केशव देव यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया
Fatehabad, Agra | Feb 15, 2026 सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही केशव देव यादव का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उनके पैतृक गांव अहीरपुरा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी।