सागर नगर: मजदूरी भुगतान विवाद: पेटी ठेकेदार ने आरोपों को बताया निराधार, एसपी कार्यालय में पेश किए सबूत
ग्राम टेहरा टेहरी अस्पताल निर्माण कार्य में मजदूरी भुगतान को लेकर सामने आए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। रजौआ क्षेत्र निवासी सुरेंद्र अहिरवार द्वारा पेटी ठेकेदार सत्येंद्र विश्वकर्मा पर मजदूरी नहीं देने, जातिगत अपमान व धमकी देने की शिकायत मोतीनगर थाना और एसपी कार्यालय में किए जाने के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे ठेकेदार पक्ष ने भी सबूतों के साथ अपना पक्ष रखा।