गोड्डा: केचुआ चौक के पास बस की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में रेफर
Godda, Godda | Apr 23, 2025 मंगलवार की शाम महागामा थाना क्षेत्र के केंचुआ चौक के समीप बस की चपेट में आने के कारण श्याम नारायण भगत घायल हो गए। वो बस पर सवार होकर ललमटिया जा रहे थे। उनका दाहिना हाथ खिड़की के बाहर था। सामने से आ रही बस के धक्के से वो जख्मी हो गए। उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया जहाँ इलाज के बाद बुधवार दोपहर उन्हें भागलपुर रेफर किया गया। घरवाले पहुँच गए थे।