ग्वालियर गिर्द: महलगांव में एक छात्रा के साथ हुई ₹41 लाख से ज्यादा की ठगी, केस दर्ज
ग्वालियर में घर बैठे मूवी रेटिंग के जरिए पैसे कमाने का लालच देकर एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर की बेटी से जालसाजों ने 41 लाख रुपए अधिक ठग लिए है। ठगो ने अनजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर ठगी की शिकार फरियादिया को जोड़ा था। जिस पर मैसेज आया कि घर बैठे 5000 रुपए रोज कमा सकते हैं। ठगी की शिकार हुई फरियादिया ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की।