ग्वालियर गिर्द: ट्रांसपोर्ट नगर में एक बैग में मिले बच्चे के शव के मामले में पुलिस ने दी जानकारी, बच्चे के सिर पर मिले गहरी चोट के निशान
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक पिट्ठू बैग में करीब तीन साल के बच्चे का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर बंधे हुए हैं और उसके सिर में गहरी चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौजूद हैं। पहली नजर में पुलिस मामले को ब्लाइंड मर्डर से जोड़ कर देख रही है।