रामपुर: जिला अस्पताल में डॉक्टरों का संकट, 20 चिकित्सकों की कमी, सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Oct 27, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के जिला अस्पताल में तकरीबन 20 चिकित्सकों के पद खाली होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में कुल 30 चिकित्सक पद स्वीकृत हैं, जिसमे से केवल 11 चिकित्सक है। इसमें एक चिकित्सक फोरेंसिक एक्सपर्ट सीएमओ के साथ कार्यरत है।