कहरा: काशनगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली में 1 बुजुर्ग को अज्ञात अपराधियों ने माथा में मारी गोली, निजी अस्पताल सहरसा में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2024 काशनगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली में अज्ञात अपराधियों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को माथा में गोली मारकर जख्मी कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। जख्मी को इलाज के लिए परिजन के द्वारा निजी अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जहां जख्मी की स्थिति नाजुक बनी हुई है और जख्मी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जख्मी का नाम जय कुमार दुबे बताया जा रहा है।