तिजारा: तिजारा बार एसोसिएशन ने 5 दिन का न्यायिक बहिष्कार किया, सरकारी ऑफिस में भ्रष्टाचार, निजीकरण और अभद्र व्यवहार का विरोध
तिजारा बार एसोसिएशन ने विभिन्न मुद्दों पर विरोध जताते हुए 22 से 26 जनवरी तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इस दौरान कोई भी वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं होगा। संगठन के अध्यक्ष आशीष यादव ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि यह निर्णय सब रजिस्टार ऑफिस को निजी संपत्ति में बदलने और शहर से दूर ट्रांसफर करने की कथित योजना के विरोध में लिया गया है।