नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को पीड़िता की मां ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सरफराज अली उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।