तरबगंज: शांति भंग करने के कारण पुलिस ने उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उमरी बेगमगंज की स्थानीय पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के कारण कार्यवाही की है। थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने शनिवार को बताया कि, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार अभियुक्त को वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम उप निरीक्षक उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार कर सीआरपीसी की निरोधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया है।