क्षेत्र के डवंक गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली विभाग की मनमानी से नाराज होकर विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मुगलसराय-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान बिजली विभाग की तरफ से सड़क के मात्र एक तरफ ही विद्युत पोल लगाया जा रहा है। सड़क के दूसरी तरफ विद्युत पोल न लगाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।