कटनी नगर: बरगवां में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, इलाज के दौरान युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में रविवार रात आपसी विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने सोमवार दोपहर 1 बजे बताया कि बीती रात बरगवां स्थित संजय बजाज के ऑफिस के बाहर चाकूबाजी की गई है