झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के अप और डाउन प्लेटफार्म पर स्वच्छता को लेकर चला अभियान, दो लोगों से वसूला गया जुर्माना
Jhajha, Jamui | Jan 22, 2025 रेलवे के द्वारा ट्रेन, प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान बुधवार की दोपहर 1 बजे झाझा रेलवे स्टेशन के अप एवं डाउन प्लेटफार्म पर चलाया गया। रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय की ओर से चलाए गए अभियान की अगुवाई कर रहे सीएचआई गिरीश कुमार सिंह ने आरपीएफ और टीटी के साथ अभियान चलाते हुए रेलयात्रियों के बीच स्वच्छता कितना महत्वपूर्ण है