रविवार को मिल्कीपुर क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र में स्थित शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ लगी है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध देव स्थल महर्षि बामदेव आश्रम स्थित शिवालय पर शिव भक्तों का ताता लगा हुआ है। दोपहर 12बजे तक भी जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की काफी लंबी लाइन देखने को मिली। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात है