बरौली: बेलसड गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, 3000 लीटर कच्ची शराब नष्ट, धंधेबाज फरार
माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसड गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन हजार लीटर कच्ची शराब को बरामद करने के साथ ही उसे नष्ट कर दिया। यह पूरी कार्रवाई माधोपुर थाना प्रभारी दर्पण सुमन ने की।