चूरू: केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, जिले के 39 मंडलों पर होगा कार्यक्रम
Churu, Churu | Jan 31, 2026 केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक का बजट में आमजन के लिए घोषित योजनाओ की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचना रहा।