ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी को फंसाने के लिए दामाद संग रची साजिश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
कोतवाली थाना क्षेत्र के दानाओली में फैनी कारोबारी ओमप्रकाश की दुकान और घर पर पथराव की घटना प्रायोजित थी. 19 दिसंबर की आधी रात को नकाबपोश बदमाशों ने ओमप्रकाश खंडेलवाल की दुकान पर पत्थर फेंके थे और गाली गलौज की थी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. इसका खुलासा पुलिस ने सोमवार शाम 6:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। फरियादी अब खुद आरोपी है