राजनगर प्रखंड के टाँगरानी स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक गीता यज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, प्रवचन एवं भज