पिछोर: ग्राम कछौआ निवासी ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी से की शिकायत, पट्टे की जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप
पिछोर अनुविभागीय अंतर्गत ग्राम कछौआ निवासी फरियादी ने आज रविवार को 11:00 बजे बताया है कि मुझे कुछ सालों पहले पट्टा हुआ था और मेरे पास में एक व्यक्ति की जमीन लगी हुई है। जिसने मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है।जब में कब्जा करने के लिए जाता हूं तो वह मारने पीटने की धमकी देता है। फरियादी ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी से की शिकायत।