बहोरीबंद: भारी बारिश के चलते सिहुंडी-सलैया मार्ग बंद; नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों का संपर्क टूटा
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के ग्राम सिहुंडी से सलैया मार्ग भारी बारिश के कारण बंद हो गया है। बताया गया है कि इस मार्ग पर पडने वाली नदी का जल स्तर बढने से कई गांव का संपर्क टूट गया है जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।.