विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर–बछवाड़ा रेलखंड पर गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब, पोल संख्या 203/28 के समीप एक विवाहिता महिला और उसके एक वर्षीय बच्चे का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।