मालथोन: सागर हाईवे रोड पाली तेराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक घायल, एक की मौत
Malthon, Sagar | Mar 26, 2026 नेशनल हाईवे मालथौन सागर रोड पाली ग्राम तेराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार रोहित पिता वीरेंद्र सेन 30 वर्ष गडोला नीवासी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब 10 बजे का हादसा बताया है।