रुद्रपुर: रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर भव्य खिचड़ी सह भोज का आयोजन, हजारों को कंबल का वितरण
रुद्रपुर से बड़ी खबर रविवार दोपहर 12 बजे विधायक जयप्रकाश निषाद के आवास पर खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां सभी को खिचड़ी, दही, पूरी और सब्जी परोसी गई। इसके बाद हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी मौजूद रहे।