पूर्वी चम्पारण जिले के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने डीएम व एसपी की मौजूदगी मे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।