गोपालगंज: सदर अस्पताल में प्रसव के साथ नवजात बच्चों का बनेगा जन्म प्रमाण पत्र, सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र प्रसाद ने जारी किए आदेश
सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के नवजात बच्चों को जन्म के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी किया गया है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ विरेंद्र प्रसाद ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे दी।