मुंगेर: यूको आरसेटी मुंगेर द्वारा मुंगेर व जमालपुर प्रखंड में चल रहे 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
Munger, Munger | Feb 22, 2024 यूको आरसेटी मुंगेर द्वारा सिलाई कटाई प्रशिक्षण पर चल रहे 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में 30 महिलाएं भाग ले रही थी। प्रशिक्षण के समापन के बाद यहां के निदेशक गौतम कुमार, GM मधु रानी व इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।