कानपुर: रामादेवी फ्लाईओवर पर कोहरे के कारण अनियंत्रित डंपर डिवाइडर से टकराया, चालक को केबिन काटकर निकाला गया
रामादेवी फ्लाईओवर पर शनिवार तड़के 4 बजे कोहरे के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने इलेक्ट्रिक कटर और स्प्रेडर की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस हादसे में कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ