शनिवार रात 9 बजे रांची प्रेस क्लब के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शंभु नाथ ने जीत दर्ज की है। सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विपिन उपाध्याय ने सफलता हासिल की है। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य और कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।