फिरोज़ाबाद: गांव करन पुर निवासी युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव करनपुर निवासी युवक ने मेला बाला बाग मे जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। शुक्रवार की देर शाम फ़िरोज़ाबाद के सरकारी अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हुयी है। बताया जाता है। शराब पीने का परिवार वालों ने विरोध किया था। जिसको लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।