झौथरी: गैंजी में पंचाल समाज चौखला चौरासी का शैक्षणिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
पंचाल समाज चौखला चौरासी के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा पंचाल समाज गैंजी के तत्वावधान में एक प्रेरणादायी एवं बहुआयामी शैक्षणिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गैंजी में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, प्रतिभा, संस्कार, खेलकूद एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य वक्ता एवं पर्यवेक्षक डॉ. राजेन्द्र पंचाल रहे।