गाज़ीपुर: गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर पटाखे से धमाका, ई-रिक्शा चालक घायल, पुलिस की नजर अफवाहों पर
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड के पास पटाखे से हुए अचानक विस्फोट में एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घटना आज सुबह 11 बजे की है, जब आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाला एक पटाखा ई-रिक्शा चालक नूरे इस्लाम के पैर के नीचे दब गया। विस्फोट होने से उनके दाहिने पैर का पंजा घायल हो गया। घायल चालक नूरे इस्लाम को अस्पताल पहुचाया गया।