जिले में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। बुधवार को भी घना कोहरा छाने से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में कोई बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में गिरावट आने से पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में हुई में अचानक गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है।