शाजापुर: नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक ने मिर्ची से भरे ऑटो को मारी टक्कर, तीन घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने मिर्ची से भरे तीन पहिया ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन बार पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को नैनावद पुलिस चौकी की गाड़ी से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया।