रामपुर: शनिवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया
Rampur, Rampur | Nov 8, 2025 शनिवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार थाना सिविल लाइन पुलिस ने गोविंद कॉलोनी के निकट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी पर कार्यवाही की गई।