भिंड नगर: भीम नगर में मामूली बात पर युवक ने दो लोगों पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड।शहर के भीम नगर में अंबेडकर मूर्ति के पास रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना रविवार 2 बजे की बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिराग नामक युवक का राहुल पवैया नामक युवक मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल पवैया ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया