बलुआ थाना क्षेत्र का प्रभुपुर गांव के सिवान में गुरुवार सुबह चार दिनों से लापता एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार 19 वर्ष पुत्र उमाशंकर खरवार निवासी प्रभुपुर गांव के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।