तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।