नावानगर: छठ घाट बनाने गया 11 वर्षीय किशोर नदी में डूबा, नावानगर प्रखंड के मनहथा गांव में शोक की लहर
नावानगर प्रखंड के मनहथा गांव में छठ पर्व की तैयारियों के बीच सोमवार की दोपहर 3 एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय गांव निवासी परशुराम सिंह का 11 वर्षीय पुत्र ठोरा नदी में छठ घाट बनाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह लापता हो गया।